Railway exam fraud Bilaspur : रेलवे में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही युवक ने चार नामों से दी परीक्षा, जॉइनिंग के दौरान हुआ खुलासा

Railway exam fraud Bilaspur : रेलवे में नौकरी पाने के लिए एक युवक ने चार अलग-अलग नामों से परीक्षा देकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया। टेक्नीशियन पद के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल इस युवक की चालाकी जॉइनिंग के समय पकड़ी गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh anti-Naxal operation : छत्तीसगढ़ को नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता: 27 नक्सली ढेर, 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी मारा गया
रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय अधीक्षक योगेंद्र कोयल ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में टेक्नीशियन पद के लिए 20, 26, 28 और 29 तारीख को देशभर में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए अलग-अलग सेंटर बनाए गए थे। (Railway exam fraud Bilaspur)
जब चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई और अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के लिए बुलाया गया, तब एक अभ्यर्थी सुमित कुमार के दस्तावेजों की जांच के दौरान फर्जीवाड़ा सामने आया। बायोमैट्रिक जांच में पता चला कि वही युवक चार अलग-अलग नामों—शुभम कुमार, सुमीत कुमार, अवनीश कुमार और राजेश कुमार उर्फ अविनाश यादव—से परीक्षा में शामिल हुआ था। (Railway exam fraud Bilaspur)
उसने हर आवेदन में अलग-अलग फोटो अपलोड किए थे, जिससे पहचान नहीं हो सकी। लेकिन परीक्षा केंद्रों में मौजूद बायोमैट्रिक और उपस्थिति के दौरान खींची गई तस्वीरों के मिलान से यह साफ हुआ कि सभी परीक्षाओं में एक ही व्यक्ति शामिल हुआ था।
जॉइनिंग के लिए जब वह शुभम कुमार के नाम से दस्तावेज सत्यापन में पहुंचा, तब यह गड़बड़ी उजागर हुई। रेलवे के अधिकारियों की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। टीआई अभय सिंह बैस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। (Railway exam fraud Bilaspur)



