Google Analytics —— Meta Pixel

Durg road accident news : दुर्ग में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Durg road accident news : दुर्ग जिले के हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क के पास गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे पटरी पर चल रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह भी पढे़ं :- Railway exam fraud Bilaspur : रेलवे में नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही युवक ने चार नामों से दी परीक्षा, जॉइनिंग के दौरान हुआ खुलासा

परिजन को खाना पहुंचाने पास की एक कंपनी जा रहे थे

यह घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम रूपेन्द्र (21 वर्ष) है और घायल किशोर उसका चचेरा भाई निहाल (14 वर्ष) है। दोनों सुबह अपने परिजन को खाना पहुंचाने पास की एक कंपनी जा रहे थे। जैसे ही वे इंजीनियरिंग पार्क के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। (Durg road accident news)

हादसे में रूपेन्द्र ट्रेलर के साथ काफी दूर तक घिसटता चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। निहाल टकराकर दूर जा गिरा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची। घायल निहाल को पहले सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, फिर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। (Durg road accident news)

पुलिस ने रूपेन्द्र के शव को सुपेला अस्पताल स्थित मरच्यूरी में भिजवाया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। इस पूरे मामले की जांच जारी है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। (Durg road accident news)

Back to top button
error: Content is protected !!