Google Analytics —— Meta Pixel

Deepak Nepali Bhilai attack : दीपक नेपाली ने कारोबारी पर किया जानलेवा हमला, कमीशन वसूली को लेकर मारपीट, FIR दर्ज

Deepak Nepali Bhilai attack : भिलाई जिले में महादेव सट्टा से जुड़े आदतन अपराधी दीपक नेपाली ने एक बार फिर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दीपक और उसके साथियों ने एक कारोबारी को घर से बुलाकर उसकी पिटाई की और सिर दीवार से पटककर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने दीपक सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन फरार हैं।

यह भी पढ़ें :- Durg road accident news : दुर्ग में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

घटना कैंप-1 निवासी प्रदीप चौबे के साथ हुई, जो प्रॉपर्टी का काम करता है। प्रदीप की पत्नी स्नेहा चौबे ने वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बुधवार रात 10.30 बजे शुभम यादव ने प्रदीप को फोन कर घर के बाहर बुलाया। प्रदीप जैसे ही बाहर आया, शुभम, उसका चाचा राम प्यारे यादव, राजा और दीपक नेपाली ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर प्रदीप को पीटा, उसका गला दबाया और सिर को दीवार से पटका। (Deepak Nepali Bhilai attack)

स्नेहा जब बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी धक्का दिया और जान से मारने की धमकी दी। स्नेहा ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोपी काफी देर तक मौके पर ही डटे रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद ही वे भागे।

पुलिस के अनुसार, जमीन की डील में कमीशन के विवाद को लेकर यह हमला किया गया। प्रदीप ने एक मकान की डील कराई थी, जिसमें 12 लाख मिले और ढाई लाख अभी बाकी हैं। राम प्यारे यादव 50 हजार का कमीशन मांग रहा था, जिसे देने से मना करने पर यह वारदात हुई। (Deepak Nepali Bhilai attack)

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दीपक नेपाली, राम प्यारे यादव और राजा फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि दीपक नेपाली हाल ही में अंबिकापुर जेल से छूटकर आया है। कुछ दिन पहले भी उसने एक युवक पर जानलेवा हमला किया था, जिसका मामला दबाव में दबा दिया गया था। (Deepak Nepali Bhilai attack)

Back to top button
error: Content is protected !!