Bilaspur Teacher Misconduct Case : छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, फरारी में बहाल करने पर DEO पर उठे सवाल

Bilaspur Teacher Misconduct Case : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राइमरी स्कूल खुड़ियाडीह में छात्राओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में फरार चल रहे शिक्षक अशोक कुमार कुर्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एक महीने से फरार था और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठ रहे थे।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh Free Accident Treatment : सड़क हादसों में घायलों को अब सात दिन तक मुफ्त इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
छाताओं ने बैड टच और अश्लील हरकतों की जानकारी परिजनों को दी
छात्राओं ने आरोपी शिक्षक द्वारा योगा सत्र के दौरान बैड टच और अश्लील हरकतों की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद परिजनों ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अनिल तिवारी से शिकायत की थी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिस पर 25 फरवरी को शिक्षक को निलंबित किया गया और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। (Bilaspur Teacher Misconduct Case)
हालांकि, आरोपी शिक्षक के सत्तारूढ़ दल से रिश्तेदार होने के चलते पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। दो महीने बाद 21 अप्रैल को FIR दर्ज की गई, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बीच, DEO अनिल तिवारी ने 15 मई को फरार शिक्षक को बहाल कर दिया, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।
जैसे ही मामला सुर्खियों में आया, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नाराजगी जताई और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को आरोपी शिक्षक जिला कोर्ट में जमानत लेने पहुंचा था, तभी उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। (Bilaspur Teacher Misconduct Case)
शिक्षक पर पहले भी शाला विकास समिति ने स्कूल न आने और बच्चों से दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। जांच टीम को छात्राओं ने बताया कि योगा के दौरान शिक्षक उन्हें गलत तरीके से छूता था। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूरे मामले की जांच की जा रही है। (Bilaspur Teacher Misconduct Case)



