Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur Petrol Pump Assault : पेट्रोल कम देने की शिकायत पर युवक से मारपीट, कर्मचारी ईंट-पाइप लेकर टूट पड़े, VIDEO वायरल

Bilaspur Petrol Pump Assault : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पेट्रोल कम देने की शिकायत करने पर युवक से बेरहमी से मारपीट की गई। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गुंबर पेट्रोल पंप की है, जहां 7-8 कर्मचारियों ने एक युवक को घेरकर ईंट और पाइप से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur Teacher Misconduct Case : छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, फरारी में बहाल करने पर DEO पर उठे सवाल

घायल युवक की पहचान चकरभाठा निवासी लोकेश कुमार चावला (27) के रूप में हुई है, जो ऑटो डील का काम करता है। लोकेश ने बताया कि गुरुवार रात वह अपने साथी गिरीश सोनी के साथ व्यापार विहार रोड स्थित पेट्रोल पंप गया था। उसने अपनी बाइक में 100 और गिरीश की बाइक में 50 रुपए का पेट्रोल भरवाने को कहा, लेकिन पंपकर्मी ने सिर्फ 100 रुपए का ही पेट्रोल भर दिया। (Bilaspur Petrol Pump Assault)

जब लोकेश ने मीटर में छेड़छाड़ कर कम पेट्रोल भरने की शिकायत करने की बात कही, तो कर्मचारी आगबबूला हो गए। देखते ही देखते 7-8 कर्मचारियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए ईंट और पाइप से हमला कर दिया। मारपीट में लोकेश को गंभीर चोटें आई हैं, उसके पीठ और शरीर पर जख्म के निशान हैं। (Bilaspur Petrol Pump Assault)

पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मेडिकल जांच करवाई गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है।

लोकेश के अनुसार, उसी रात सीपत क्षेत्र के एक अन्य युवक अनिल केंवट के साथ भी इसी तरह की घटना हुई। उसे भी कम पेट्रोल दिए जाने पर विरोध करने पर कर्मचारियों ने मारपीट की।

घटना का वीडियो साफ तौर पर दिखाता है कि किस तरह कर्मचारी हिंसक तरीके से हमला करते हैं। अब पीड़ित न्याय की मांग कर रहा है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। (Bilaspur Petrol Pump Assault)

Back to top button
error: Content is protected !!