Google Analytics —— Meta Pixel

Cooler Electric Shock Death : बिलासपुर में करंट लगने से दो बच्चों की मौत: कूलर चालू करते ही बच्ची को लगा झटका, बचाने गया भाई भी चिपका

Cooler Electric Shock Death : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव की है, जहां एक बच्ची कूलर चालू करते वक्त करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने दौड़ा उसका भाई भी करंट से झुलस गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur Petrol Pump Assault : पेट्रोल कम देने की शिकायत पर युवक से मारपीट, कर्मचारी ईंट-पाइप लेकर टूट पड़े, VIDEO वायरल

जानकारी के अनुसार, बरतोरी निवासी देवचरण जायसवाल और उसकी पत्नी गुरुवार को मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। घर में उनका 13 वर्षीय बेटा लक्की जायसवाल और 14 वर्षीय भतीजी जीतू जायसवाल थी, जो कवर्धा से मौसी के घर आई थी।

गर्मी के चलते जीतू ने कूलर चालू करने के लिए स्विच ऑन किया, तभी उसे जोरदार करंट लगा और वह कांपने लगी। यह देख लक्की उसे बचाने दौड़ा और कूलर के पास जाकर पकड़ लिया। लेकिन उसने बिजली का स्विच बंद नहीं किया और वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। (Cooler Electric Shock Death)

कुछ देर बाद बाहर दुकान चला रहे चाचा राजू जायसवाल ने बच्चों को बेहोश देखा और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। (Cooler Electric Shock Death)

बिजली उपकरणों से सावधानी जरूरी

गर्मी के मौसम में कूलर जैसे बिजली उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ जाता है, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। कूलर में पानी डालने से पहले हमेशा स्विच बंद करें या प्लग निकालें। खराब वायरिंग, खुले तार या गीले हाथों से उपकरणों को छूने से करंट लग सकता है। बच्चों को ऐसे उपकरणों से दूर रखें और समय-समय पर वायरिंग की जांच कराएं। (Cooler Electric Shock Death)

Back to top button
error: Content is protected !!