Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur Car Stunt Video : बिलासपुर में कार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

Bilaspur Car Stunt Video : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवकों द्वारा चलती कार से स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार की खिड़की से बाहर निकलकर तेज रफ्तार में खतरनाक करतब करते नजर आ रहे हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें :- Cooler Electric Shock Death : बिलासपुर में करंट लगने से दो बच्चों की मौत: कूलर चालू करते ही बच्ची को लगा झटका, बचाने गया भाई भी चिपका

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार में सवार तीन युवक सड़क पर रफ्तार के साथ मस्ती कर रहे हैं। इस खतरनाक हरकत से न केवल उनकी जान को, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों को भी खतरा हो सकता था। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। कार के पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। (Bilaspur Car Stunt Video)

इस वायरल वीडियो ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ पुलिस ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर खुलेआम स्टंट करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, जिससे इन युवकों का हौसला बढ़ता जा रहा है।

इसी बीच, सरकंडा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर खुद को “डॉन” बताने वाले हिस्ट्रीशीटर रितेश उर्फ लुटू पांडेय और उसके दो साथियों बालमुकुंद यादव व विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व को गिरफ्तार किया है। वीडियो में लुटू पांडेय “11 मुल्कों की पुलिस मुझे ढूंढ रही है” वाला डायलॉग बोलता दिख रहा है। (Bilaspur Car Stunt Video)

सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि पहले आरोपियों को समझाइश दी गई, लेकिन उन्होंने पुलिस से ही बहस शुरू कर दी। इसके बाद तीनों को थाने लाया गया और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की भी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। (Bilaspur Car Stunt Video)

Back to top button
error: Content is protected !!