Narayanpur BSF Camp News : CM विष्णुदेव साय पहुंचे नारायणपुर, BSF कैम्प में जवानों का किया सम्मान, विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं

Narayanpur BSF Camp News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के ग्राम बासिंग स्थित BSF कैम्प पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में बीजापुर जिले में हुए नक्सल ऑपरेशन में शामिल BSF, CRPF और राज्य पुलिस के जवानों से मुलाकात की। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने कुख्यात माओवादी बसवा राजू सहित 27 नक्सलियों को मार गिराया था। यह अब तक की सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें :- Bilaspur Car Stunt Video : बिलासपुर में कार से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस की सराहना करते हुए उनके माथे पर विजय तिलक लगाया और कहा कि जवानों का हौसला दुर्गम पहाड़ों से भी ऊंचा है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब बस्तर से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी मौजूद रहे। (Narayanpur BSF Camp News)
मुख्यमंत्री ने जवानों को 50 मोटर बाइक की गश्ती टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जवानों ने मुठभेड़ में जब्त किए गए हथियारों का प्रदर्शन भी किया, जिसमें AK-47, इंसास, कार्बाइन, BGL लॉन्चर आदि शामिल थे।
बासिंग कैम्प में ही मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई घोषणाएं कीं। इनमें मुरहापदर में पुलिया निर्माण हेतु 20 लाख, बासिंग में खेल मैदान व आश्रम मरम्मत हेतु 20 लाख, आंगनबाड़ी भवन हेतु 24 लाख, हाट बाजार से बस्ती तक सीसी सड़क हेतु 25 लाख और तीन गांवों में नवीन घोटूल निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा शामिल है। (Narayanpur BSF Camp News)
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ओरछा में 8 करोड़ की लागत से बने 250 सीटर छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना की समीक्षा कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कोई पात्र महिला इससे वंचित नहीं रहेगी। (Narayanpur BSF Camp News)



