Google Analytics —— Meta Pixel

Vishnudeo Sai NITI Aayog : विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प, नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Vishnudeo Sai NITI Aayog : नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री साय ने बासिंग में लगाई चौपाल, सौगातों की बारिश से ग्रामीणों के चेहरे खिले

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नीति आयोग की इस बैठक में वह छत्तीसगढ़ की भावी योजनाओं और विकास दृष्टिकोण को मजबूती से प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” के प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप, हमारा उद्देश्य “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे प्रदेश के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। (Vishnudeo Sai NITI Aayog)

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सुरक्षा के साथ-साथ विकास को प्राथमिकता देकर जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता पाई है। बस्तर जैसे क्षेत्र अब मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, जिससे शांति और विकास दोनों को बढ़ावा मिल रहा है। (Vishnudeo Sai NITI Aayog)

विष्णुदेव साय ने यह भी बताया कि वह बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे। इसमें निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दी जा रही सुविधाएं, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, और औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” को बेहतर बनाना और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देना है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ नीति आयोग के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। (Vishnudeo Sai NITI Aayog)

Chhattisgarh Development, Bastar Naxalism End, Chhattisgarh Industrial Policy, Modi Vision Viksit Bharat, Inclusive Growth Chhattisgarh

Back to top button
error: Content is protected !!