Google Analytics —— Meta Pixel

Lalu Yadav strict action : तेज प्रताप यादव RJD से निष्कासित, अनुष्का के साथ वायरल वीडियो के बाद लालू ने उठाया सख्त कदम

Lalu Yadav strict action : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बड़ा राजनीतिक भूचाल आया है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने ज्येष्ठ पुत्र तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह फैसला तेज प्रताप और अनुष्का यादव के साथ वायरल हुए एक वीडियो और तेज प्रताप के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सामने आया है। लालू ने इसे पार्टी की नैतिक छवि और सामाजिक न्याय के संघर्ष के विरुद्ध बताया है।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur KYC scam : बिलासपुर में KYC अपडेट के बहाने 26 लाख की साइबर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में लिखा— “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। इसलिए उपरोक्त परिस्थितियों के चलते मैं उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं।” (Lalu Yadav strict action)

लालू ने आगे स्पष्ट किया कि अब तेज प्रताप की पार्टी या परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी। उन्हें RJD से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। लालू ने लिखा— “अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे, वो स्वविवेक से निर्णय लें।”

तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर दावा किया था कि वह अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। (Lalu Yadav strict action)

इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। एक ओर जहां पार्टी के अनुशासन और छवि को लेकर लालू यादव ने सख्ती दिखाई है, वहीं दूसरी ओर तेज प्रताप की ओर से सफाई के बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली। यह देखना अब दिलचस्प होगा कि तेज प्रताप आगे क्या राजनीतिक रुख अपनाते हैं। (Lalu Yadav strict action)

Back to top button
error: Content is protected !!