Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल डेका ने गोद लिए तीन गांव, कहा- इन गांवों में होगा समावेशी मानव केंद्रित विकास

Governor Adopted 3 Village: राज्यपाल रमेन डेका ने एक नई पहल करते हुए प्रदेश के तीन गांवों को गोद लेने का संकल्प लिया है। बेमेतरा जिले के टेमरी, गरियाबंद जिले के मड़वा डीह, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सोनपुरी गांव को गोद लेने के लिए चयन किया गया है। इन गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की कई फ्लेगशिप योजनाओं के लिए समुदाय को शामिल करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की पहल की जाएगी। इसके लिए अलग से कोई राशि का आवंटन नहीं किया जाएगा, बल्कि अलग-अलग योजनाओं में उपलब्ध राशि के समुचित उपयोग और निगरानी से ही यह कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- जल जीवन मिशन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 70 ठेकेदारों को नोटिस जारी

गांवों को गोद लेने से सरकार की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में ‘मानव-केंद्रित’ दृष्टिकोण के साथ गांवों के समावेशी विकास के उद्देश्य पर ज्यादा जोर दिया जा सकेगा। राज्यपाल डेका ने जिन गांवों को गोद लिया है, उनमें जल संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना, शिक्षा ,स्वास्थ्य और पोषण, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा, सतत् कृषि, विरासत और संस्कृति के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर बनाने और नरेगा और जल जीवन मिशन से कार्य कराए जाने, कैम्पा, नरेगा, वृक्षारोपण अभियान के जरिए हरित आवरण बढ़ाने, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों के शाला छोड़ने की दर को कम करने के लिए स्कूलों में अभिभावकों के साथ मीटिंग करने, पुस्तकालयों में शिक्षाप्रद और आकर्षक पुस्तकें रखे जाने, एनसीसी, स्कूलों का जीर्णोंद्धार कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। (Governor Adopted 3 Village)

ग्रामीणों के स्वास्थ्य की बेहतरी और पोषण के लिए टी बी उन्मूलन, स्वच्छता अभियान, आईसीडीएस पर जोर रहेगा। ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने के लिए एनआरएलएम, स्व सहायता समूह, कौशल प्रशिक्षण, ग्रामीण उद्यमिता सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बुजुर्गों और दिव्यांगों की देखभाल, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। कृषि में सुधार के लिए जैविक खेती, पारंपरिक कृषि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, विरासत और संस्कृति-स्थानीय और ग्रामीण पर्यटन, विरासत स्थल के संरक्षण के लिए सामुदायिक प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा गोद लिए गए गांवों की निगरानी समय-समय पर की जाएगी और विभिन्न परियोजनाओं के परिणाम के रूप में मापने योग्य संकेतकों का मूल्यांकन किया जाएगा, जैसे भूजल स्तर में वृद्धि, हरित क्षेत्र में वृद्धि, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों में शाला छोड़ने की दर। (Governor Adopted 3 Village)

राज्यपाल लगातार कर रहे जिलों का दौरा

कुल मिलाकर गोद लिए गए गांव संबंधित जिला प्रशासन के लिए गांव के सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय विकास के लिए एक समावेशी मानव केंद्रित दृष्टिकोण रखने के लिए मार्ग दर्शक के रूप में कार्य करेंगे। बता दें कि बीते साल अगस्त में नई दिल्ली में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में सभी राज्यपालों को प्रधानमंत्री फ्लेगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में हर जिले के अधिकारियों के साथ चर्चा करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी निर्देश के परिपालन में राज्यपाल डेका लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर केंद्र की फ्लेगशिप योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का फीडबैक ले रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कुछ गांवों को आदर्श गांव की तर्ज पर विकसित करने का संकल्प लिया। (Governor Adopted 3 Village)

Back to top button
error: Content is protected !!