Industrial theft case Bhilai : फैक्ट्री से ढाई लाख का लोहा चोरी, गार्ड निकला मास्टरमाइंड, माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार

Industrial theft case Bhilai : दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र स्थित रंजना इंडस्ट्रीज से ढाई लाख रुपए मूल्य का लोहा चोरी करने के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री गार्ड सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री संचालक रितेश रायका की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें :- NIA raids News : देश के 8 राज्यों में NIA की छापेमारी, टेरर फंडिंग और संदिग्ध लेनदेन की जांच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज जब्त
शिकायतकर्ता रितेश रायका, नेहरू नगर भिलाई निवासी हैं और रंजना इंडस्ट्रीज नाम से उनकी आयरन फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि 29 मई की रात फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में आयरन पिन, प्लेट और कटिंग लोहा चोरी हो गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फैक्ट्री के गार्ड मोहम्मद रईस खान से पूछताछ की। (Industrial theft case Bhilai)
सीसीटीवी में जो संदिग्ध दिखा उसका हुलिया गार्ड रईस से मिलता-जुलता था। सख्ती से पूछताछ करने पर रईस ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि अपने एक साथी के साथ मिलकर उसने यह वारदात की। चुराया गया सारा लोहा भागवत चन्द्राकर नामक व्यक्ति को बेच दिया गया था।
यह भी पढ़ें :- CG Liquor Scam: शराब घोटाले का फरार आरोपी विजय भाटिया को ACB ने किया दिल्ली में गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने भागवत चन्द्राकर को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी का लोहा बरामद कर लिया। चोरी गए लोहे की कुल कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। फिलहाल एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। (Industrial theft case Bhilai)
दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Industrial theft case Bhilai)
गिरफ्तार आरोपी:
- मोहम्मद रईस खान (42 वर्ष), निवासी श्याम नगर, पावर हाउस छावनी
- भागवत चन्द्राकर (53 वर्ष), निवासी श्याम नगर, पावर हाउस छावनी



