NIA raids News : देश के 8 राज्यों में NIA की छापेमारी, टेरर फंडिंग और संदिग्ध लेनदेन की जांच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज जब्त
NIA raids News : पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में CRPF जवान मोतीराम जाट की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को देश के आठ राज्यों में 15 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकी फंडिंग, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी के लीक से जुड़े मामले में की गई।
NIA ने दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और असम के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए हैं।
यह भी पढें :- CG liquor scam: शराब घोटाले का फरार आरोपी विजय भाटिया दिल्ली में धराया, ACB ने दबोचा
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पाकिस्तान के एजेंटों को खुफिया जानकारी लीक की थी, जिसके बदले उन्हें भारत में अलग-अलग माध्यमों से पैसे मिले। इस पूरे मामले में टेरर फंडिंग और देश विरोधी साजिश के संकेत मिले हैं। (NIA raids News)
गौरतलब है कि 20 मई को NIA ने RC-12/2025/NIA/DLI के तहत केस दर्ज किया था। इसमें आफिशियल सीक्रेट एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं लगाई गई हैं। (NIA raids News)
CRPF के ASI मोतीराम जाट को 26 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। NIA के अनुसार, वह 2023 से पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेज रहा था और इसके बदले पैसे ले रहा था। उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद 6 जून तक NIA की हिरासत में भेजा गया है।
यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तेज हुई, जिसमें NIA भारत विरोधी साजिश के सुराग जुटा रही है। जांच अभी जारी है और आगे और भी छापेमारी या गिरफ्तारियां हो सकती हैं। (NIA raids News)
यह भी पढें :- Operation Sindoor : क्या सच में भारत के 6 फाइटर जेट गिरे? पहली बार CDS जनरल चौहान ने बताई सच्चाई, पढ़े पूरी खबर



