Google Analytics —— Meta Pixel

Jashpur road accident news : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल; दोनों झारखंड के निवासी

Jashpur road accident news : जशपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम धोटाटोली स्थित जायसवाल ढाबा के पास हुआ।

यह भी पढ़ें :- Industrial theft case Bhilai : फैक्ट्री से ढाई लाख का लोहा चोरी, गार्ड निकला मास्टरमाइंड, माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, मृतक राहुल केरकेट्टा और घायल अमन केरकेट्टा दोनों झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार रात वे स्कूटी से लोदाम से अपने गांव लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को तेज टक्कर मार दी। (Jashpur road accident news)

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक स्कूटी से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर ही राहुल की मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल लोदाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। (Jashpur road accident news)

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। लोदाम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज गति और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था की कमी को हादसे का मुख्य कारण बताया। उन्होंने पुलिस से NH-43 पर रात्रिकालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके। (Jashpur road accident news)

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें :- NIA raids News : देश के 8 राज्यों में NIA की छापेमारी, टेरर फंडिंग और संदिग्ध लेनदेन की जांच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज जब्त

Back to top button
error: Content is protected !!