Google Analytics —— Meta Pixel

Snake bite deaths Koriya : कोरिया में सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत: मां के साथ पलंग पर सो रहे थे बच्चे, करैत ने काटा

Snake bite deaths Koriya : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदिया गांव में गुरुवार रात दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की सर्पदंश से मौत हो गई। 13 वर्षीय सूर्या राजवाड़े और 10 वर्षीय मानव राजवाड़े अपनी मां के साथ पलंग पर सो रहे थे, तभी रात करीब दो बजे दोनों को अचानक पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी होने लगी।

यह भी पढ़ें :- Jashpur road accident news : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल; दोनों झारखंड के निवासी

मां भाग्यश्री राजवाड़े को पहले फूड प्वाइजनिंग का संदेह हुआ। उसने पड़ोसी राम नारायण कुशवाहा की मदद से दोनों बच्चों को निजी वाहन से बैकुंठपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान छोटे भाई मानव की मौत हो गई, जबकि सूर्या की हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। (Snake bite deaths Koriya)

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों की मौत का कारण सर्पदंश बताया गया है। सूर्या के पैर और मानव की जांघ पर सांप के काटने के निशान पाए गए। ग्रामीणों के अनुसार, घर के पास करैत सांप को देखा गया था। हालांकि बच्चों की मां को सांप नजर नहीं आया।

घटना के वक्त बच्चों के पिता प्रताप राजवाड़े घर पर नहीं थे। सुबह जब उन्हें सूचना मिली तो वे तत्काल अस्पताल पहुंचे। अपने दोनों बच्चों की मौत से मां भाग्यश्री सदमे में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। (Snake bite deaths Koriya)

परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे पलंग पर सोए थे, आमतौर पर ऐसी स्थिति में सर्पदंश की संभावना कम होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि करैत जैसे विषैले सांप रात में सक्रिय होते हैं और बेआवाज तरीके से हमला करते हैं, जिससे समय रहते सर्पदंश का पता नहीं चलता। (Snake bite deaths Koriya)

Back to top button
error: Content is protected !!