Google Analytics —— Meta Pixel

Ukraine Attack On Russia: रूस के एयरबेस पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक, बम बरसाने वाले 40 जेट तबाह

Ukraine Attack On Russia: यूक्रेन ने रूस पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूसी एयरबेस को निशाना बनाया है, जिसमें कई रूसी बॉम्बर तबाह हो गए हैं। यूक्रेन की मानें तो 40 से ज्यादा रूसी बॉम्बर तबाह हो गए हैं। यूक्रेन के इस हमले (Ukraine Attack On Russia) का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जेट्स को जलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस हमले को लेकर रूस ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़े :-  सीएम साय ने चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के महाधिवेशन में की शिरकत, समाज की एकता और छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान की सराहना

रूस के एयरबेस में मची अफरातफरी

हमले (Ukraine Attack On Russia) का सबसे प्रमुख लक्ष्य रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में स्थित बेलाया एयरबेस रहा, जो यूक्रेन की सीमा से करीब 4,000 किलोमीटर दूर है. इस एयरबेस पर हुए हमले की पुष्टि खुद इरकुत्स्क के गवर्नर इगोर कोबज़ेव ने की, हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी. साथ ही, मुरमांस्क ओब्लास्ट के ओलेन्या एयरबेस में भी आग लगने की खबरें हैं, जहां गवर्नर आंद्रेई चिबिस ने ड्रोन हमले की पुष्टि की है.

कौन-कौन से विमान हुए तबाह?

SBU ने बताया कि इस ऑपरेशन में रूस के A-50, Tu-95 और Tu-22M3 जैसे विमानों को निशाना बनाया गया। A-50 विमान रूस के लिए बेहद अहम है क्योंकि यह दुश्मन की एयर डिफेंस, मिसाइलों और फाइटर जेट्स की पहचान करने और लक्ष्य तय करने में मदद करता है. इसकी कीमत करीब 350 मिलियन डॉलर है और रूस के पास इसकी संख्या बेहद सीमित है।

Tu-95, एक पुराना लेकिन खतरनाक बमवर्षक है जो परमाणु और क्रूज मिसाइलें ले जाने में सक्षम है. वहीं Tu-22M3 एक सुपरसोनिक बमवर्षक है जो 4,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है और इसे गिराने के लिए अमेरिका का पैट्रियट या यूरोपीय SAMP-T सिस्टम चाहिए. दोनों ही विमान यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल दागने में इस्तेमाल हो रहे थे।

Back to top button
error: Content is protected !!