Google Analytics —— Meta Pixel

Jashpur bear attack News : जशपुर में मादा भालू का युवक पर हमला, जंगल में बैल खोजने गया था, चेहरे-कान-गर्दन को बुरी तरह नोचा

Jashpur bear attack News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के गजमा गांव में शनिवार शाम एक युवक पर मादा भालू ने हमला कर दिया। युवक संदीप तिर्की जंगल में अपने बैल को खोजने गया था। उसके साथ पत्नी और दो ग्रामीण भी थे, लेकिन कुछ दूर आगे निकलते ही वह अकेला पड़ गया। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकली मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें :- Korba elderly man killed : कोरबा में बुजुर्ग की हत्या, किचन में खून से लथपथ मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से तीन वार

भालू ने संदीप के चेहरे, कान और गर्दन को गंभीर रूप से नोच डाला। संदीप ने हिम्मत दिखाते हुए भालू से संघर्ष किया और लगातार बचाव की कोशिश करता रहा। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाकर किसी तरह भालू को भगाया। (Jashpur bear attack News)

घटना के तुरंत बाद संदीप को पहले मनोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि यदि इलाज में थोड़ी भी देरी होती तो उसकी जान नहीं बचाई जा सकती थी।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उस इलाके के जंगलों में एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ देखी जा रही है। इससे पहले भी कुछ पशुओं पर हमले हो चुके हैं, लेकिन यह पहली बार था जब किसी इंसान पर सीधा हमला हुआ। (Jashpur bear attack News)

वन विभाग को सूचना दे दी गई है। विभाग की टीम ने आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क किया है और जंगल में निगरानी बढ़ा दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, मादा भालू अपने बच्चों के साथ होने पर बेहद आक्रामक हो जाती है और किसी भी खतरे की स्थिति में हमला कर सकती है। (Jashpur bear attack News)

Back to top button
error: Content is protected !!