Google Analytics —— Meta Pixel

Corona virus active cases : देश में 9 दिन में कोरोना केस में 1300% बढ़ोतरी, 48 घंटे में 21 मौतें; नए वैरिएंट भी मिले

Corona virus active cases : देश में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 22 मई को भारत में 257 एक्टिव केस थे, जो अब 3783 हो चुके हैं। यानी 9 दिन में 1300% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सबसे ज्यादा केस केरल (1400), महाराष्ट्र (485) और दिल्ली (436) में हैं।

कोविड से इस साल अब तक 28 मौतें हो चुकी हैं। सिर्फ 48 घंटे में 21 मौतें दर्ज की गईं। 31 मई को बेंगलुरु में तीनों डोज ले चुके 63 साल के व्यक्ति की मौत हुई। वहीं दिल्ली में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7-7 मौतें दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें :- Jashpur bear attack News : जशपुर में मादा भालू का युवक पर हमला, जंगल में बैल खोजने गया था, चेहरे-कान-गर्दन को बुरी तरह नोचा

कर्नाटक सरकार ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से मास्क पहनने, भीड़ से बचने और लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराने की अपील की गई है। (Corona virus active cases)

मिजोरम में शुक्रवार को दो नए कोविड मरीज मिले। यह राज्य में पिछले सात महीनों में पहला मामला है। दोनों मरीज आइजोल के पास जोरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने को कहा है।

महाराष्ट्र में शनिवार को 68 नए केस आए। जनवरी से अब तक राज्य में 681 लोग संक्रमित हुए हैं। मुंबई में 411 केस सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क को 14 मई को कोविड के कारण बंद किया गया था, जो अब प्रोटोकॉल के साथ फिर से खुल गया है। (Corona virus active cases)

ICMR ने बताया कि भारत में चार नए कोविड वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 मिले हैं। इनमें JN.1 सबसे आम है, जो 50% से ज्यादा मामलों में पाया गया है। WHO ने इन्हें “निगरानी योग्य” बताया है, लेकिन फिलहाल चिंताजनक नहीं माना है। (Corona virus active cases)

Back to top button
error: Content is protected !!