Haryana yellow alert : हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट, मई में टूटा 17 साल का रिकॉर्ड, 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Haryana yellow alert : हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है। राज्य के सभी जिलों में आज तेज हवाओं और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 4 जून से मौसम साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें :- Corona virus active cases : देश में 9 दिन में कोरोना केस में 1300% बढ़ोतरी, 48 घंटे में 21 मौतें; नए वैरिएंट भी मिले
23 से 29 मई तक हरियाणा में सामान्य से 60% ज्यादा बारिश हुई। इस साल मई में औसत 59.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इससे पहले 2008 में 72.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश से लू का असर काफी हद तक कम हो जाएगा। (Haryana yellow alert)
1 जून को गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बारिश दर्ज की गई। नारनौल में तेज हवाओं से पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।
किन जिलों में अलर्ट:
मंगलवार को सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (Haryana yellow alert)
बारिश के आंकड़े:
बीते एक हफ्ते में भिवानी को छोड़कर सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है। पानीपत में 2533%, कुरुक्षेत्र में 1167%, यमुनानगर में 956%, करनाल में 982% और झज्जर में 844% अधिक बारिश दर्ज की गई। अन्य जिलों में भी सामान्य से कई गुना ज्यादा वर्षा हुई। (Haryana yellow alert)
मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि लोग सावधानी बरतें, खुले इलाकों में न जाएं और तेज हवाओं से सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें :- Jashpur bear attack News : जशपुर में मादा भालू का युवक पर हमला, जंगल में बैल खोजने गया था, चेहरे-कान-गर्दन को बुरी तरह नोचा



