Pusaur motorcycle gang busted : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 9 बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

Pusaur motorcycle gang busted : रायगढ़ जिले के पुसौर पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 चोरी की बाइकें बरामद की हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई।

यह भी पढ़ें :- Indigo Flight Turbulence : रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट तूफान में फंसी, पायलट की सूझबूझ से 200 यात्री सुरक्षित
थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस को कोड़ातराई मार्ग पर बाइक बेचने की सूचना मिली, जिसके बाद ग्राम तेतला से गौरीशंकर दास (19 वर्ष) को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करना स्वीकारा और बताया कि वह अपने साथियों विकेश महंत, मोहन महंत, दुरेन्द्र मैत्री और गौतम पटेल के साथ मास्टर चाबी से बाइक चोरी करता था। (Pusaur motorcycle gang busted)
गौरीशंकर की निशानदेही पर उसके घर से 6 बाइक बरामद की गईं, जिनमें एक बाइक ग्राम चिखली से चोरी गई थी। आगे की कार्रवाई में दुरेन्द्र मैत्री और गौतम पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। दुरेन्द्र के मेमो पर और 3 बाइकें बरामद हुईं। गिरोह के दो सदस्य विकेश महंत और मोहन महंत अभी फरार हैं। (Pusaur motorcycle gang busted)
गिरोह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2), 317(2), 317(4), 3(5) BNS तथा 303(2) BNS के तहत संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। चोरी गई बाइकें रायगढ़ व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न थानों से संबंधित हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹4 लाख है। (Pusaur motorcycle gang busted)
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, मनमोहन बैरागी, आरक्षक दिनेश गोंड़, विजय कुशवाहा सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
यह भी पढ़ें :- Indigo Flight Turbulence : रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट तूफान में फंसी, पायलट की सूझबूझ से 200 यात्री सुरक्षित



