Raigarh suicide case : जबरन स्टांप पर हस्ताक्षर, धमकी और गाली-गलौज के बाद ज़हर खाकर की आत्महत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

Raigarh suicide case : चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा ज़हर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें :- Pusaur motorcycle gang busted : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 9 बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार
31 मई को महिला ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने अरुण मिश्रा से ₹7 लाख का कर्ज लिया था, जिसकी किश्तें समय-समय पर चुकाई जा रही थीं। 30 मई की शाम अरुण मिश्रा उनके घर जबरन घुसा और पैसों को लेकर गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया। महिला के अनुसार उसने सादे स्टांप पेपर में जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए और लगातार धमकियां देता रहा। (Raigarh suicide case)
महिला का आरोप है कि मानसिक तनाव के कारण उसके पति ने ज़हर खा लिया। पहले उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया और फिर हालत गंभीर होने पर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महिला की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अरुण मिश्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 232/2025 अंतर्गत धारा 333, 75(1)(2)(4), 308(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। रायपुर के टिकरापारा थाना से मर्ग तहरीर मिलने के बाद धारा 108 BNS को भी जोड़ा गया। (Raigarh suicide case)
जांच में सामने आया कि आरोपी के बेटे संतोष मिश्रा और नितिन मिश्रा ने भी मृतक को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। (Raigarh suicide case)
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला तथा थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू और एएसआई नंदकुमार सारथी की टीम ने गंभीरता से जांच की।



