Google Analytics —— Meta Pixel

Kharsia trailer robbery busted : खरसिया पुलिस ने ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश, तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Kharsia trailer robbery busted : रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में हुए ट्रेलर लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग और एक वयस्क युवक शामिल है। पुलिस ने लूटा गया ट्रेलर वाहन, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, पीड़ित का मोबाइल फोन, नकदी रकम ₹2600 और एक लोहे का चुड़ा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें :- Raigarh suicide case : जबरन स्टांप पर हस्ताक्षर, धमकी और गाली-गलौज के बाद ज़हर खाकर की आत्महत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना रविवार रात को हुई, जब ट्रेलर चालक सफराज खान, जो झरियापाली का निवासी है, रॉबर्टसन रेलवे साइडिंग में कोयला खाली कर मिलूपारा अदानी माइंस लौट रहा था। ग्राम देहजरी के पास मेन रोड पर चार आरोपियों ने स्विफ्ट कार से ट्रेलर को रोका। आरोपियों ने चालक से मारपीट की, उसके जेब से नकद ₹2600, मोबाइल और ट्रेलर की चाबी छीनकर वाहन समेत फरार हो गए। (Kharsia trailer robbery busted)

डायल 112 पर चालक की तत्परता से कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत नाकेबंदी कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के निर्देशन में पुलिस ने भालूनारा कोल्ड स्टोर के पास आरोपियों को ट्रेलर समेत गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित की शिकायत पर खरसिया थाने में अपराध क्रमांक 296/2025 के तहत धारा 309(6), 126(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों में स्वर्णकार पिता दामोदर स्वर्णकार (21 वर्ष) और तीन नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियो मेमोरेंडम के आधार पर स्विफ्ट कार क्रमांक CG 13 यू/0557, ट्रेलर क्रमांक CG 13 एएक्स/3899, मोबाइल, नकदी और लगभग 30 लाख रुपये के सामान जब्त किए हैं। (Kharsia trailer robbery busted)

रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और खरसिया एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, प्रधान आरक्षक जगेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक योगेन्द्र सिदार और सत्या नारायण सिदार की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस की तत्परता से पीड़ित का पूरा सामान बरामद कर दिया गया। (Kharsia trailer robbery busted)

Back to top button
error: Content is protected !!