Raipur COVID-19 update : रायपुर में कोविड के 6 नए केस, 5 होम क्वारैंटाइन, 1 अस्पताल में भर्ती; सभी बिना ट्रैवल हिस्ट्री के
Raipur COVID-19 update : राजधानी रायपुर में कोविड-19 संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं। सोमवार को शहर में कोरोना के 6 नए सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन छह में से पांच मरीजों को होम क्वारैंटाइन किया गया है, जबकि एक मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहत की बात यह है कि इनमें से दो मरीज रिकवर होकर स्वस्थ भी हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें :- Bemetara crime news CG : प्रभाटोला में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, घर के सामने पड़ा मिला खून से लथपथ शव
खास बात यह है कि नए संक्रमितों की कोई भी अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है, जिससे सामुदायिक संक्रमण की आशंका को बल मिला है। इन मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। (Raipur COVID-19 update)
स्वास्थ्य विभाग की नई एडवाइजरी के अनुसार सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसे लक्षणों वाले मरीजों की तुरंत स्क्रीनिंग की जाएगी। अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मरीजों की जानकारी तत्काल इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन सेंटर को दी जाए। इसके अलावा, यदि कोई मरीज ‘इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI)’ या ‘सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI)’ के लक्षणों से पीड़ित पाया जाता है, तो उसका कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगा। (Raipur COVID-19 update)
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यदि कोविड के मामलों में कोई नया वेरिएंट सामने आता है, तो जरूरत पड़ने पर संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स रायपुर भेजा जाएगा। इसके साथ ही सभी अस्पतालों को पर्याप्त दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मितानिनों की मदद से समुदाय स्तर पर निगरानी और लक्षणों की रिपोर्टिंग भी की जाएगी। (Raipur COVID-19 update)



