Google Analytics —— Meta Pixel

Bemetara crime news CG : प्रभाटोला में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, घर के सामने पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Bemetara crime news CG : कवर्धा जिले के ग्राम प्रभाटोला में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग अगमदास कुर्रे की सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घर के सामने पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पोंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें :- CG Rare News : रेरा का सख्त आदेश: प्रमोटर 28 लाख रुपये ब्याज समेत लौटाए, आवंटी को बड़ी राहत

पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। न ही किसी आरोपी की पहचान हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। मौके से अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। (Bemetara crime news CG)

चौकी प्रभारी एएसआई संदीप चौबे ने बताया कि अगमदास कुर्रे शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और अकेले रहते थे। अब तक कोई पारिवारिक या अन्य विवाद सामने नहीं आया है। पुलिस हत्या के पीछे रंजिश, लूट या अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। (Bemetara crime news CG)

घटना की नृशंसता और मृतक की सामाजिक छवि को देखते हुए ग्रामीणों में रोष और डर दोनों व्याप्त हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर हत्यारे को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी मृतक को जानता था और सुनसान समय का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया। (Bemetara crime news CG)

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!