Google Analytics —— Meta Pixel

Peon account 1.80 crore : सरगुजा में चपरासी खातों से 1.80 करोड़ का लेनदेन, दोस्तों ने झांसे में लेकर खुलवाए खाते

Peon account 1.80 crore : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कृषि विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत युवक के नाम से IDBI बैंक में दो खाते खोलकर 1.80 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया। युवक को इस बात की भनक तब लगी जब बैंक से नोटिस मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur forest officer attacked : बिलासपुर में डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से हमला, सागौन तस्करों को पकड़ने गई थी टीम

पीड़ित युवक वैभव सूर्यवंशी (20 वर्ष), गांधीनगर अंबिकापुर निवासी है और कृषि विभाग, गंगापुर कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि नवंबर 2024 में एक रैली के दौरान उसकी मुलाकात नावापारा अंबिकापुर के सुमित सिंह ठाकुर और अनुज सिंह से हुई थी। दोनों ने उससे दोस्ती की और बताया कि उन्हें घर बनवाने के लिए पैसे मंगवाने हैं, लेकिन दस्तावेज पूरे नहीं हैं। इसी बहाने उन्होंने वैभव से IDBI बैंक में खाता खुलवाने के लिए दबाव डाला। (Peon account 1.80 crore)

दोनों युवक वैभव को नावापारा के एक व्यक्ति के पास ले गए, जिसे उन्होंने बैंक कर्मचारी बताया। उसने वैभव का थंब इंप्रेशन लेकर फॉर्म पर हस्ताक्षर कराए और दो खाते खुलवा दिए – एक सेविंग और एक करंट अकाउंट। बाद में दोनों युवक वैभव से चेक बुक, पासबुक और एटीएम कार्ड भी ले गए और चेक पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। (Peon account 1.80 crore)

21 मई को IDBI बैंक कर्मचारी वैभव के घर नोटिस लेकर पहुंचे, जिसमें भारी रकम के लेनदेन की जानकारी दी गई थी। बैंक पहुंचने पर वैभव को पता चला कि उसके नाम से खुले सेविंग अकाउंट में लगभग 80 लाख और करंट अकाउंट में करीब 1 करोड़ का लेनदेन हुआ है। (Peon account 1.80 crore)

वैभव ने तुरंत गांधीनगर थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने सुमित सिंह ठाकुर और अनुज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!