Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur forest officer attacked : बिलासपुर में डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से हमला, सागौन तस्करों को पकड़ने गई थी टीम

Bilaspur forest officer attacked : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सागौन लकड़ी की तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

घटना रविवार रात की है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि कोटा के सेमरिया बीट क्षेत्र में 8-10 लकड़ी तस्कर सक्रिय हैं और सागौन के पेड़ काट रहे हैं। रात करीब 8 बजे वनकर्मियों की टीम मौके पर रवाना हुई। रात 12 बजे जब टीम वहां पहुंची तो देखा कि तस्कर ट्रैक्टर और पिकअप में लकड़ी लोड कर रहे हैं। (Bilaspur forest officer attacked)

टीम ने तस्करों की घेराबंदी की, लेकिन जैसे ही वे पास पहुंचे, तस्करों ने कुल्हाड़ी, रॉड और लाठी लेकर हमला कर दिया। वनकर्मी जान बचाकर भागे, लेकिन डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे जंगल में ही रह गए। तस्करों ने उन पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें :- अयोध्या: मंदिर प्रशासन की भक्तों से अपील, 5 जून को न आएं अयोध्या

कुछ देर बाद साथी वनकर्मी उन्हें खोजते हुए मौके पर पहुंचे, जहां डिप्टी रेंजर गंभीर हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत कोटा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। (Bilaspur forest officer attacked)

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से सागौन के 17 लट्ठे, एक ट्रैक्टर और पिकअप जब्त किया गया है। टीआई तोप सिंह नवरंग ने बताया कि डिप्टी रेंजर की शिकायत पर लकड़ी तस्करों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जब्त गाड़ियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। (Bilaspur forest officer attacked)

Back to top button
error: Content is protected !!