Google Analytics —— Meta Pixel

Korba street fight : कोरबा में नशे में युवक-युवती का हंगामा, स्कॉर्पियो सवार से मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़

Korba street fight : कोरबा में रविवार रात दो अलग-अलग घटनाओं ने शहर की शांति भंग कर दी। पहली घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है, जहां नशे में धुत एक युवक और युवती ने बीच सड़क पर हंगामा किया। दूसरी घटना आरएसएस नगर की है, जहां ठेका कर्मचारी ने गाली-गलौज और मारपीट की।

यह भी पढ़ें :- Bhilai speeding car accident : फुटबाल खेलकर लौट रहे भाई-बहन को कार ने रौंदा, बच्ची की मौत, रो-रोकर मां बेसुध

पहली घटना: नशे में युवक-युवती का बवाल

रविवार रात टीपीनगर के पाम मॉल से निकलकर युवक-युवती बस स्टैंड के पास पहुंचे। कार से उतरने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। वे सड़क पर चिल्लाने लगे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार सूरज यादव वहां से गुजरा, जिससे भी दोनों ने बहस शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की। साथ ही स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ कर दी। (Korba street fight)

यह पूरी घटना सीएसईबी चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूरज यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

दूसरी घटना: ठेका कर्मियों की महिलाओं से मारपीट

आरएसएस नगर में ठेका कर्मी मनीष कुमार का अपने साथियों से विवाद हुआ। वह किराए के फ्लैट में रहता है। विवाद के बाद वह गाली-गलौज करने लगा। नीचे रहने वाले नूतन राजवाड़े और संजय सिंह की महिलाओं ने विरोध किया, तो मनीष ने उनके साथ बदसलूकी की। (Korba street fight)

बाद में मनीष ने अपने दोस्तों को बुलाया और नूतन राजवाड़े व संजय सिंह की डंडों और मुक्कों से पिटाई कर दी। तीन लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों ने मानिकपुर चौकी में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मनीष और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। (Korba street fight)

Back to top button
error: Content is protected !!