अयोध्या: मंदिर प्रशासन की भक्तों से अपील, 5 जून को न आएं अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir : उत्तर प्रदेश के अयोध्या की राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. अब मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी. भगवान राम के बाल रूप को 22 जनवरी 2024 को मंदिर में स्थापित कर दिया गया था. अब दूसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह 3 जून से शुरू हो गया है, जो 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरा होगा. 5 जून को गंगा दशहरा भी है. भले ही राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में हो जाएगी. लेकिन भक्त अभी दर्शन नहीं कर पाएंगे.
यह भी पढ़े :- Korba street fight : कोरबा में नशे में युवक-युवती का हंगामा, स्कॉर्पियो सवार से मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़
ऐसे में मंदिर(Ayodhya Ram Mandir) प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह 5 जून को अयोध्या न आएं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से 5 जून को अयोध्या न आने की बात कही है. उन्होंने कहा कि खास तौर पर प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्लान बनाकर अयोध्या न आएं. क्योंकि मौसम को देखते हुए कोई खास कार्यक्रम भी नहीं किया जा रहा है और किसी को बुलाया भी नहीं गया है.
अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
5 जून को अनुष्ठान सुबह साढ़े 6 बजे से शुरू होगा. इस दौरान साढ़े 11 बजे अभिजीत मुहूर्त में ही राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. वह दोपहर एक बजे तक मंदिर में ही रहेंगे. इससे पहले सोमवार को सरयू तट से मातृ शक्ति की ओर से 2 जून को भव्य कलश यात्रा श्रद्धापूर्वक निकाली गई. इस बार प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त अयोध्या के विद्वानों ने ही निकाला है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुष्प वाटिका में पौधारोपण और सरयू महोत्सव में भी शामिल होंगे.
एसएसपी ने कहा, ‘‘हमारे लिए वीआईपी के अलावा सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है. सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ हमारे जवान तैनात किए जाएंगे. हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एटीएस और एसटीएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं.’’
ग्यारह जनवरी 2025 को प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भी तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे.



