Mahakoni Amar Gufa inquiry : महाकोनी अमर गुफा जांच आयोग को कार्यकाल विस्तार, न्यायमूर्ति सीबी बाजपेई की अध्यक्षता वाले आयोग को 12 अक्टूबर तक मिला समय

Mahakoni Amar Gufa inquiry : छत्तीसगढ़ सरकार ने महाकोनी अमर गुफा प्रकरण और बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट आगजनी मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग का कार्यकाल बढ़ा दिया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेई की अध्यक्षता में गठित इस आयोग को अब 12 अक्टूबर 2025 तक जांच पूरी करने का समय दिया गया है। यह दूसरी बार है जब आयोग का कार्यकाल बढ़ाया गया है। पहले इसका कार्यकाल 13 जून को समाप्त हो रहा था।
यह भी पढ़ें :- Gangrel Dam missing case : गंगरेल डैम से लापता युवक दिल्ली में मिला, कर्ज से परेशान होकर रची साजिश, कपड़े-चप्पल और मोबाइल छोड़कर भागा
न्यायमूर्ति बाजपेई ने कहा कि जांच प्रक्रिया साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। सभी पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। (Mahakoni Amar Gufa inquiry)
अमर गुफा और कलेक्ट्रेट आगजनी के बीच संबंधों की जांच
मई 2024 में महाकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम काटे जाने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके कुछ समय बाद 10 जून 2025 को बलौदाबाजार जिला कलेक्ट्रेट में आगजनी की घटना हुई। आयोग इन दोनों मामलों के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रहा है। (Mahakoni Amar Gufa inquiry)
आयोग ने अब तक कई विभागों से दस्तावेज मंगाए हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। कोई भी व्यक्ति जिसके पास इन घटनाओं से जुड़ी जानकारी हो, वह आयोग के समक्ष बयान दे सकता है। (Mahakoni Amar Gufa inquiry)



