Google Analytics —— Meta Pixel

Korba love marriage case : ‘नीले ड्रम’ की धमकी देकर प्रेमी संग भागी महिला, पति बोला- लव मैरिज कभी मत करना

Korba love marriage case : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। पति के विरोध करने पर महिला ने ‘नीले ड्रम’ वाली घटना की धमकी दी और बच्चों को भी मारने की चेतावनी दी। इस घटना के बाद पीड़ित पति ने लव मैरिज को लेकर लोगों को चेताया।

यह भी पढ़ें :- Mahakoni Amar Gufa inquiry : महाकोनी अमर गुफा जांच आयोग को कार्यकाल विस्तार, न्यायमूर्ति सीबी बाजपेई की अध्यक्षता वाले आयोग को 12 अक्टूबर तक मिला समय

घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। संजय जांगड़े (26), जो SECL में आउटसोर्सिंग ड्राइवर है, ने 2017 में रुखसाना बानो (24) से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। हाल ही में संजय को रुखसाना के व्यवहार में बदलाव दिखा, जिसके बाद उसने पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें पता चला कि उसका अफेयर सूरज महतो नाम के युवक से चल रहा है। (Korba love marriage case)

प्रेमी के साथ जाने की जिद, परिवार को दी धमकी

जब संजय ने इसका विरोध किया तो रुखसाना ने सोशल मीडिया पर चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर रोका गया, तो पति और बच्चों का भी वही हाल करेगी। 6 जून को वह प्रेमी सूरज महतो के साथ थाने पहुंची और पति व बच्चों को छोड़ने का निर्णय लिया। (Korba love marriage case)

बच्चों की हालत नाज़ुक, पति की अपील

रुखसाना के जाने के बाद उसके मासूम बच्चों की स्थिति बेहद खराब है। पिता संजय ने भावुक होकर कहा— “लव मैरिज कभी मत करना, जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ न हो।” (Korba love marriage case)

Back to top button
error: Content is protected !!