Google Analytics —— Meta Pixel

Ambikapur land fraud : जमीन दिलाने के नाम पर 79 लाख की ठगी, रिटायर्ड कोल कर्मचारी की पत्नी से धोखाधड़ी, रजिस्ट्री नहीं कराई

Ambikapur land fraud : अंबिकापुर जिले में जमीन खरीदने के नाम पर टाटा AIA में कार्यरत महिला से 79 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने यह रकम जमीन दलाल को किश्तों में दी थी, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई गई। शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें :- Korba love marriage case : ‘नीले ड्रम’ की धमकी देकर प्रेमी संग भागी महिला, पति बोला- लव मैरिज कभी मत करना

रॉयल पार्क कॉलोनी निवासी इंदु सिंह के पति अजीत कुमार सिंह SECL भटगांव से 2020 में रिटायर हुए थे। इंदु और उनके पति फार्महाउस के लिए जमीन ढूंढ रहे थे। इसी दौरान टाटा AIA में कार्यरत गणेश सिन्हा ने उन्हें अपने भाई के दोस्त निकुंज गुप्ता से मिलवाया, जो जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है। (Ambikapur land fraud)

पहले जमीन दिखाई, फिर किश्तों में लिए रुपए

निकुंज गुप्ता ने पहले रॉयल पार्क कॉलोनी के पीछे की जमीन दिखाकर सौदा तय कराया और कहा कि मालिक की बहन को कैंसर है, इसलिए बेचनी है। इसके नाम पर 17 लाख रुपए ले लिए। फिर टाईम आउट सिनेमा के सामने दो भाइयों की 2.37 एकड़ जमीन का सौदा कराया और एक करोड़ रुपए की मांग की। (Ambikapur land fraud)

डर के कारण इंदु सिंह ने अपने परिचितों से पैसे उधार लेकर और रकम दी। कुल 79 लाख रुपए निकुंज गुप्ता को दिए गए। बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया और जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई।

ठगी के पैसों से खोली ट्रैवल एजेंसी

इंदु सिंह ने बताया कि निकुंज गुप्ता ने ठगी की राशि से ट्रैवल एजेंसी खोल ली है। पुलिस ने IPC की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। (Ambikapur land fraud)

यह भी पढ़ें :- Mahakoni Amar Gufa inquiry : महाकोनी अमर गुफा जांच आयोग को कार्यकाल विस्तार, न्यायमूर्ति सीबी बाजपेई की अध्यक्षता वाले आयोग को 12 अक्टूबर तक मिला समय

Back to top button
error: Content is protected !!