डॉ. सत्तधारी साहू होंगे “सबके लिए अभिलेखागार” संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, आज रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजन
रायपुर । विश्व अभिलेखागार सप्ताह के पावन अवसर पर रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय में आज सोमवार, 9 जून 2025, समय – प्रातः 11:00 बजे एक विशेष संगोष्ठी “सबके लिए अभिलेखागार” का आयोजन किया जा रहा है। इस वैचारिक और ऐतिहासिक विमर्श में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सत्तधारी साहू जी अपनी उपस्थिति और विचारों से सजीवता प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में ‘अटल निर्माण वर्ष’: सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय
डॉ. साहू मूलतः आरंग विकासखंड के ग्राम चपरीद निवासी हैं और वर्तमान में पुरातत्व विभाग में उप संचालक के पद पर जयपुर (राजस्थान) में पदस्थ हैं। वे पूर्व में दिल्ली में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पुरातत्व, अभिलेखागार और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी समाज के जागरूक नागरिकों, इतिहास प्रेमियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में उपस्थित होकर वैचारिक समृद्धि का लाभ उठाएं।



