Google Analytics —— Meta Pixel

Toll Tax New System : 3000 रुपये में सालभर टोल फ्री यात्रा! सरकार का नया हाईटेक सिस्टम खत्म करेगा टोल प्लाजा की रुकावट, पढ़े पूरी खबर

Toll Tax New System : देशभर के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, न ही फास्टैग स्कैनिंग के झंझट झेलने पड़ेंगे। केंद्र सरकार जल्द ही टोल वसूली का एक सैटेलाइट आधारित अत्याधुनिक सिस्टम लागू (Toll Tax New System) करने जा रही है, जिससे आपकी गाड़ी जितना चलेगी, उतना ही टोल अपने आप कट जाएगा।

यह भी पढ़े :- ठाणे ट्रेन हादसे के बाद रेलवे बोर्ड का ऐलान: मुंबई की सभी लोकल ट्रेनों में लगेंगे ऑटोमेटिक डोर

कैसा होगा ये नया टोल सिस्टम?अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लाइन में लगने या फास्टैग स्कैन होने का इंतजार नहीं करना होगा। टोल टैक्स अब सैटेलाइट आधारित ट्रैकिंग सिस्टम से वसूला जाएगा। मतलब, आपकी गाड़ी जितना सफर करेगी, उतना ही टैक्स स्वतः आपके अकाउंट से कट जाएगा। नंबर प्लेट की पहचान GPS तकनीक से की जाएगी और सारा सिस्टम पूरी तरह डिजिटल होगा।

एनुअल पास से मिलेगी बड़ी छूटनई नीति के तहत एक ‘एनुअल टोल पास’ का भी प्रावधान होगा, जिसे सिर्फ 3000 रुपये में लिया जा सकेगा। इस पास के जरिए पूरे साल देशभर की सड़कों पर बिना किसी रुकावट के यात्रा की जा सकेगी। यानी न रुकना, न समय की बर्बादी और न हर बार टोल चुकाने की झंझट।

30,000 रुपये का Lifetime Pass

सरकार एक और बड़े बदलाव पर विचार कर रही है – एक ऐसा लाइफटाइम टोल पास, जो करीब 30,000 रुपये में मिलेगा और लगभग 15 वर्षों तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा देगा। हालांकि, इस योजना पर अंतिम निर्णय फिलहाल लंबित है।

टोल प्लाजा पर लगने वाला समय, गाड़ियों की धीमी रफ्तार और बार-बार ब्रेकिंग से ईंधन की खपत बढ़ती थी। लेकिन नई प्रणाली के तहत न केवल सफर तेज होगा बल्कि फ्यूल की बचत भी होगी। यही नहीं, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में संकेत दिया कि यह नई नीति जल्द ही लागू होने जा रही है। उनका मानना है कि इस बदलाव से देश में रोड ट्रैवल की परिभाषा ही बदल जाएगी। (Toll Tax New System)

Back to top button
error: Content is protected !!