Google Analytics —— Meta Pixel

Bhilai girl accident : भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, कॉलेज एडमिशन के बाद लौट रहीं दो बहनों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

Bhilai girl accident : दुर्ग जिले के भिलाई शहर में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत आईआईटी भिलाई के गेट नंबर-2 के पास मोड़ पर हुआ। दोनों बहनें स्कूटी से कॉलेज एडमिशन कराने के बाद अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें :- DSP wife birthday stunt : डीएसपी की पत्नी का नीली बत्ती वाली गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल; कांग्रेस का तंज—”इनके लिए नहीं नियम-कायदे”

मृतका की पहचान सुहानी सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल बहन खुशी सिंह को पहले श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर एम्स रेफर किया गया है। दोनों बहनें भिलाई के लक्ष्मीनगर इलाके की रहने वाली थीं। (Bhilai girl accident)

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, सुहानी और खुशी अपनी तीसरी बहन से मिलने नगपुरा में एनसीसी कैंप जा रही थीं। इससे पहले वे कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर चुकी थीं। लौटते वक्त सुपेला के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि सुहानी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल घायल खुशी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग सुपेला अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। (Bhilai girl accident)

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि सुहानी और खुशी पढ़ाई में होनहार थीं और भविष्य को लेकर उत्साहित थीं। एक सामान्य दिन की शुरुआत, परिवार के लिए कभी न भूल पाने वाला दुखद मोड़ बन गई।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच सुपेला थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। (Bhilai girl accident)

Back to top button
error: Content is protected !!