Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur dead body found : सिरगिट्टी क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों में मिला शव, पहचान करना मुश्किल, हत्या की आशंका

Bilaspur dead body found : बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव ओवरब्रिज के नीचे झाड़ियों में मिला। लाश इतनी बुरी हालत में थी कि पहचान कर पाना संभव नहीं हो सका। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को सुनसान इलाके में फेंका गया होगा। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच से तेज बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चकरभाठा और सिरगिट्टी थाने की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शव एक सप्ताह से अधिक पुराना है। धूप और मौसम की मार से शव काला पड़ गया था और उसमें कीड़े लग चुके थे।

यह भी पढ़ें :- Bangladeshi couple Raipur : बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, 16 साल से फर्जी दस्तावेजों के जरिए रह रहे थे, पड़ोसियों को भी पता नहीं चला

शव के पास कोई कपड़ा या सामान नहीं मिला

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन मृतक के पास से कोई कपड़ा या पहचान योग्य सामान नहीं मिला। केवल मृतक के गले में मोटे काले धागे में एक हनुमानजी का लॉकेट था। इससे उम्मीद की जा रही है कि शव की पहचान में कुछ मदद मिल सकती है। मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। (Bilaspur dead body found)

पहचान कर पाना मुश्किल, पुलिस ने आसपास के थानों को भेजी जानकारी

चूंकि शव पूरी तरह सड़-गल चुका है और चेहरा पहचान के लायक नहीं है, इसलिए पुलिस ने आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों में गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान के लिए सूचना भेजी है। पुलिस को उम्मीद है कि लॉकेट या उम्र के आधार पर पहचान संभव हो सकेगी। (Bilaspur dead body found)

हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका

जिस स्थान पर शव मिला है, वह सुनसान और कम आवाजाही वाला क्षेत्र है। ऐसे में संदेह है कि अधेड़ की हत्या कर उसे यहां फेंका गया होगा ताकि कोई सुराग न मिले। शव पर कपड़े न होना भी संदेह को और गहरा करता है।

पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, शव की पहचान करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। (Bilaspur dead body found)

Back to top button
error: Content is protected !!