Bangladeshi couple Raipur : बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, 16 साल से फर्जी दस्तावेजों के जरिए रह रहे थे, पड़ोसियों को भी पता नहीं चला

Bangladeshi couple Raipur : रायपुर में शनिवार को पुलिस ने एक बांग्लादेशी दंपती को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 16 साल से भारत में रह रहे होने के आरोप में गिरफ्तार किया। मोहम्मद दिलावर खान (49) और उसकी पत्नी परवीन बेगम (45) ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया था और इलाके में किसी को भी संदेह नहीं हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि दंपती ने समय-समय पर रायपुर में कई मकान बदले और हर बार पुराने पते का उपयोग नए पते के लिए किया। वे धरमनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे और अंडा-बिरयानी का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहे थे।
यह भी पढ़ें :- Raipur knife attack : रेलवे पार्किंग ठेकेदार पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, हमले का कारण पुराना विवाद
फर्जी मार्कशीट से पासपोर्ट बनवाया
पुलिस की जांच में पता चला कि मोहम्मद दिलावर ने मध्यप्रदेश के रीवा जिले के एक स्कूल से कक्षा आठवीं की फर्जी मार्कशीट तैयार करवाई थी। दस्तावेज में दिलावर ने 2009-10 में रेगुलर छात्र बताया, जबकि उस वक्त वह 35 वर्ष का था। इसी आधार पर उसने पासपोर्ट बनवाया। (Bangladeshi couple Raipur)
स्कूल में बेटी का एडमिशन और बांग्लादेश से संपर्क
दिलावर और उसकी पत्नी ने अपनी 14 साल की बेटी को रायपुर के एक निजी स्कूल में दाखिला भी दिला दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि पिछले 16 सालों में दिलावर चार बार बांग्लादेश गया है और अपने मोबाइल से कई बार बांग्लादेशी नंबरों पर बातचीत की है, जिनमें एक नंबर उसकी बहन का था।
दस्तावेज बनाने में पार्षद और एजेंट भी रडार पर
पुलिस को शक है कि दस्तावेज तैयार कराने में स्थानीय पार्षद और कुछ एजेंसियों ने भी मदद की है। पुलिस ने 5 दिन की रिमांड के लिए आवेदन किया है और संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। मकान मालिक से भी पूछताछ की गई है, जिसने आधार कार्ड देखकर मकान किराए पर दिया था। (Bangladeshi couple Raipur)
कई धाराओं में केस, डिपोर्ट की तैयारी
टिकरापारा थाना में BNS की धाराएं 112, 318(4), 319(2), 336(3) समेत पासपोर्ट अधिनियम और विदेशियों अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस इन आरोपियों को बांग्लादेश डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। (Bangladeshi couple Raipur)



