Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : पटवारी रेवती रमन सिंह सस्पेंड, सरकारी जमीन के अवैध विक्रय में संलिप्तता का है आरोप

Chhattisgarh : बिलासपुर के कोटा तहसील के ग्राम तेन्दुआ में पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को शासकीय भूमि के अवैध विक्रय के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा द्वारा की गई इस कार्रवाई के अनुसार, सिंह ने जंगल मद की खसरा नंबर 69/2 की भूमि को गलत तरीके से बेचने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी हुआ।

यह भी पढ़े :- Covid variant JN.1 death : छत्तीसगढ़ में नए कोविड वैरिएंट JN.1 से पहली मौत, मृतक को पहले से थी लंग्स की दो गंभीर बीमारियां

निलंबन अवधि में रेवती रमन सिंह को तहसील कार्यालय रतनपुर में अटैच किया गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। तहसीलदार कोटा को एक सप्ताह के भीतर नोटिस जारी कर विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम तेन्दुआ के हल्का नंबर 11 का अतिरिक्त प्रभार पटवारी विनय बोले को सौंपा गया है। (Chhattisgarh )

यह कार्रवाई शासकीय भूमि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है। आगे की जांच में और तथ्य सामने आने की उम्मीद है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!