Hindu Nation Seminar : बलौदाबाजार में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी और सांगठनिक बैठक संपन्न, हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने का लिया गया संकल्प

Hindu Nation Seminar : धर्मसंघ पीठ परिषद, आदित्यवाहिनी और आनंद वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय संगोष्ठी एवं सांगठनिक बैठक का आयोजन बलौदाबाजार के एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, भारत माता और आद्य शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
यह भी पढ़ें :- Teacher Turned Naxalite: 20 साल बाद आत्मसमर्पण, जीवन और पत्नी अगाशा ने छोड़ी बंदूक की राह
इस अवसर पर आदित्यवाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू, प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रम प्रभारी संदीप पांडेय, जिला प्रभारी मधुकांत दीक्षित, रायपुर संभाग सदस्यता प्रभारी शशि कुमार खुटिया तथा दुर्ग संभाग प्रभारी शत्रुघ्न सिंह साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रदेश महामंत्री संदीप पांडेय ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पर विस्तार से चर्चा की और संगठन की आगामी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने “एक रुपए प्रति घर” और “एक रुपया एक घंटा” जैसे जनसहभागिता अभियान को शीघ्र प्रारंभ करने का आह्वान किया। (Hindu Nation Seminar)
टीकाराम साहू ने संगठन के विस्तार के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया। शशि कुमार खुटिया ने मंदिरों को केंद्र बनाकर नियमित हनुमान चालीसा पाठ एवं धार्मिक चर्चाओं के माध्यम से जनजागरण करने की रणनीति साझा की।
बैठक में जिले भर से आए कई गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और गुरुदेव के हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग देने का संकल्प लिया। (Hindu Nation Seminar)
कार्यक्रम का संचालन संदीप पांडेय ने किया और आभार प्रदर्शन अभिषेक मिकी तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विनोद सावंत, के.एस. तिवारी, दीप बाजपेयी, विवेक आनंद तिवारी, सुशील पाठक, महेश ठाकुर, आयुष बरनवाल, दिपेश पंजवानी, राधेश्याम वर्मा, विनय फेंकर, एन.के. जायसवाल, सरोज साहू, सुनील कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। (Hindu Nation Seminar)



