Google Analytics —— Meta Pixel

राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने गोदाम का निरीक्षण कर भंडारण व्यवस्था पर जताया संतोष, वृक्षारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

गरियाबंद। बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने गरियाबंद जिले के नहरगांव स्थित भण्डार गृह निगम शाखा और गोदाम परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भंडारण व्यवस्था, चावल की गुणवत्ता और भंडारण की तकनीकी व्यवस्थाओं की गहनता से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :- Kasdol MLA controversy : सांसद प्रतिनिधि को पहले सम्मान देने पर भड़के कांग्रेस विधायक संदीप साहू, बोले- टीचर होकर इतना भी नहीं जानते कौन बड़ा होता है!

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने गोदाम में चावल की सुरक्षा, रख-रखाव और भंडारण के तरीके की सराहना करते हुए कहा कि यह व्यवस्था बेहतर है और इसी तरह गुणवत्ता और मानक को बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने गोदाम प्रबंधन को निर्देशित किया कि अनाज की सुरक्षा और गुणवत्तायुक्त भंडारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं के हित सुरक्षित रह सकें।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष चंदूलाल साहू के साथ गरियाबंद भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्रकार, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंडल, नोडल अधिकारी बी.एल., किरण राय डी.एम. अन्य वरिष्ठ नेता, अधिकारी और निगम के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने गोदाम के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर भंडारण प्रणाली को देखा और जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की।

निरीक्षण के बाद अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निगम के परिसरों में हरियाली बढ़ाना आवश्यक है, ताकि हम अपनी जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रख सकें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे वृक्षों की देखरेख करें और परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखें।

अध्यक्ष ने अपने निरीक्षण के अंत में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोदाम परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था में और सुधार करें तथा किसानों से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखें। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी उनके प्रयासों की सराहना की।

Back to top button
error: Content is protected !!