Kasdol MLA controversy : सांसद प्रतिनिधि को पहले सम्मान देने पर भड़के कांग्रेस विधायक संदीप साहू, बोले- टीचर होकर इतना भी नहीं जानते कौन बड़ा होता है!

Kasdol MLA controversy : बलौदाबाजार जिले में कसडोल के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में उस समय विवाद हो गया जब मंच पर सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव का पहले स्वागत किया गया। इससे कांग्रेस विधायक संदीप साहू नाराज हो गए और प्रोटोकॉल उल्लंघन का हवाला देते हुए कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कार्यक्रम जिले के कसडोल विकासखंड में आयोजित किया गया था। जैसे ही एक शिक्षक ने माइक से सांसद प्रतिनिधि का नाम सबसे पहले पुकारा, विधायक भड़क उठे। उन्होंने कार्यक्रम रुकवाते हुए शिक्षकों को फटकार लगाई और कहा, “जब प्रोटोकॉल नहीं पता तो बुलाया क्यों? टीचर बन गए हो, पढ़ा रहे हो और ये तक नहीं मालूम कि बड़ा कौन होता है?”
यह भी पढ़ें :- Balod family dispute : तहसीलदार पति ने पत्नी को घर से निकाला, पीड़ित महिला बोली- दहेज में 50 लाख दिए, फिर भी मांग जारी
विधायक संदीप साहू ने मंच से स्पष्ट कहा कि भविष्य में उनका विधायक प्रतिनिधि ही कार्यक्रमों में जाएगा, ताकि इस तरह की “गंभीर गलतियां” न हों। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही है और सरकारी आयोजनों में शिष्टाचार का पालन जरूरी है। (Kasdol MLA controversy)
कार्यक्रम में देरी और सूचनाओं का अभाव
विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम की सही जानकारी नहीं दी गई। आमंत्रण पत्रों में नाम तो शामिल थे लेकिन सूचना समय पर नहीं दी गई। कार्यक्रम सुबह 11 बजे होना था, लेकिन इसमें कई घंटे की देरी हुई। (Kasdol MLA controversy)
प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी चुप्पी साधे
इस पूरे मामले में जब मीडिया ने प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद धुरु से बात करनी चाही तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरिवंश भी मौजूद थे, हालांकि उन्होंने इस विवाद को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। (Kasdol MLA controversy)



