Google Analytics —— Meta Pixel

Bhilai sextortion case : कंपनी मालिक से अप्राकृतिक संबंध बनाकर वीडियो से ब्लैकमेल, 29 लाख की वसूली, आरोपी गिरफ्तार

Bhilai sextortion case : छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कंपनी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत युवक ने अपने ही मालिक से जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख 40 हजार रुपए वसूल लिए। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :- Choice center Aadhaar ban : च्वाइस सेंटरों में आधार कार्ड बनाने और अपडेट के काम 15 जुलाई से होंगे बंद, केवल सरकारी सेंटरों में मिलेगी सेवा

जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम आलोक मिश्रा (25 वर्ष) है, जो मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के छपड़ौर गांव का रहने वाला है। 2021-22 में उसकी पहचान कंपनी मालिक से हुई थी। वह भिलाई के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहकर काम कर रहा था। आलोक ने कंपनी मालिक को सब्जी व्यापार में पैसा लगाने का प्रस्ताव दिया और धीरे-धीरे भरोसे में लेकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी, फिर ब्लैकमेलिंग

वीडियो बनाने के बाद आलोक कुछ समय शांत रहा। इसके बाद उसने कंपनी मालिक को धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। बदनामी के डर से पीड़ित ने 3 सालों में किश्तों में कुल 29 लाख 40 हजार 611 रुपए दे दिए। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (Bhilai sextortion case)

शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने IPC की धारा 384 (जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश में उमरिया जिले के छपड़ौर गांव में छापेमारी की। वहां से आरोपी आलोक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। 20 जून को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। (Bhilai sextortion case)

क्या होता है सेक्सटॉर्शन?

सेक्सटॉर्शन दो शब्दों—सेक्स और एक्सटॉर्शन से मिलकर बना है। जब कोई व्यक्ति किसी की यौन गतिविधि या नग्न तस्वीर/वीडियो को रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करता है, तो इसे सेक्सटॉर्शन कहा जाता है। यह डिजिटल अपराध का एक गंभीर रूप है। (Bhilai sextortion case)

Back to top button
error: Content is protected !!