Choice center Aadhaar ban : च्वाइस सेंटरों में आधार कार्ड बनाने और अपडेट के काम 15 जुलाई से होंगे बंद, केवल सरकारी सेंटरों में मिलेगी सेवा

Choice center Aadhaar ban : रायपुर। आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए लोगों को अब नई व्यवस्था का सामना करना पड़ेगा। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार 15 जुलाई से किसी भी च्वाइस सेंटर में न तो नया आधार कार्ड बनेगा और न ही उसमें कोई संशोधन किया जा सकेगा। यह सेवा अब केवल लोक सेवा केंद्रों तक सीमित रहेगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें :- International Yoga Day : मोदी के साथ आज विशाखापत्तनम में तीन लाख लोग करेंगे योग
वर्तमान में शहर में 44 च्वाइस सेंटर संचालित हैं, जहां लोग आसानी से पहुंचकर आधार संबंधी कार्य करवा लेते हैं। लेकिन अब यह सुविधा सिर्फ 9 सरकारी सेंटरों—कलेक्टोरेट, नगर निगम मुख्यालय, छह जोन कार्यालय और श्याम प्लाजा स्थित निजी कंपनी तक सीमित रह जाएगी। इससे विभिन्न क्षेत्रों में रहने वालों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी और भीड़भाड़ की समस्या भी बढ़ सकती है। (Choice center Aadhaar ban)
च्वाइस सेंटर संचालक नाराज
सरकार के इस निर्णय से च्वाइस सेंटर संचालक नाराज हैं। उनका कहना है कि आधार कार्ड से होने वाली आय से वे अपने केंद्रों का संचालन कर पाते थे। किराया, स्टाफ सैलरी और बिजली जैसे खर्चे अब बिना किसी आमदनी के वहन करना मुश्किल होगा। (Choice center Aadhaar ban)
चिप्स को सौंपी गई जिम्मेदारी
अब आधार बनाने, आईडी खोलने-बंद करने और किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी को सुधारने की जिम्मेदारी चिप्स (CHiPS) के पास होगी। पहले यह काम एनआईसी हैदराबाद के अधीन था।
कम हुआ कमीशन, नहीं मिलेगा नया मौका
सरकारी सेंटरों में आधार बनाने पर पहले जहां 100 रुपए तक का कमीशन मिलता था, अब वह घटाकर 75 रुपए कर दिया गया है। सेंटर संचालकों का कहना है कि इतनी कम राशि में संचालन लाभकारी नहीं होगा। चिप्स ने उन्हें सरकारी सेंटरों में सेटअप लगाने का विकल्प दिया था, लेकिन आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी है। (Choice center Aadhaar ban)



