Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह: NFSU और CFSL के रायपुर परिसर का करेंगे शिलान्यास, पढ़े पूरा विवरण

Amit Shah in Chhattisgarh : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उनका रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम 22 जून को है. वहीं, प्रशासन की ओर से उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. बता दें कि अमित शाह छत्तीसगढ़ में दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं. राज्य में कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. सुरक्षा से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। (Amit Shah in Chhattisgarh)

यह भी पढ़े :- कुनकुरी में मातृ-शिशु चिकित्सालय की आधारशिला: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 8.77 करोड़ की सौगात

जारी कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 22 जून को दोपहर 1:40 बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. इसके बाद सीधा नया रायपुर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां दोपहर 2 बजे कार्यक्रम निर्धारित है. इस मौके पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। (Amit Shah in Chhattisgarh)

अमित शाह के छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम

दिनांक – 22 जून 2025

कार्यक्रम 1
नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और सेन्ट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (CFSL) के रायपुर परिसर का शिलान्यास एवं NFSU रायपुर के अस्थाई परिसर का ई-उद्घाटन
समय: दोपहर 02:00 बजे
स्थान: सेक्टर -2, नवा रायपुर

कार्यक्रम 2
छत्तीसगढ़ एवं पडौसी राज्यों के DGP/ADGP के साथ सुरक्षा संबधित बैठक
समय: दोपहर 03:45 बजे
स्थान: होटल मेफेयर, नवा रायपुर

कार्यक्रम 3
वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा बैठक
समय: शाम 06:15 बजे
स्थान: होटल मेफेयर, नवा रायपुर

दिनांक – 23 जून 2025

कार्यक्रम 1
अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: अबूझमाड़, नारायणपुर

कार्यक्रम 2
BSF के जवानों के साथ संवाद
समय: दोपहर 01:15 बजे
स्थान: BSF कैंप, इरकभट्टी, नारायणपुर

Back to top button
error: Content is protected !!