Google Analytics —— Meta Pixel

International Yoga Day 2025 : रायपुर में संकल्प समिति द्वारा विविध कार्यक्रम, ग्रामीणों और युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

International Yoga Day 2025 : संकल्प सांस्कृतिक समिति के निर्देशन में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर समिति एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं के माध्यम से कई योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh News : नई दुल्हन की खौफनाक करतूत: पति को चिकन में जहर देकर उतारा मौत के घाट

राज्य स्तरीय समन्वय एजेंसी, छत्तीसगढ़ (SLCA) द्वारा ग्राम सम्मानपुर में योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने भाग लिया। उज्जैन टंडन ने योग के दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला। (International Yoga Day 2025)

एकीकृत नशा मुक्ति सह पुनर्वास केंद्र (IRCA) में हितग्राहियों को योग कराया गया। आउटरीच ड्रॉप-इन सेंटर (ODIC) के स्टाफ ने भी योग सत्र में भाग लिया। कम्युनिटी बेस्ड पियर लीड इंटरवेंशन (CPLI) परियोजना के अंतर्गत पायल टंडन, चांदनी रात्रे, हेमा साहू, रेशमी साहू, निशा साहू और यश टांडी द्वारा सम्मानपुर व माना कैंप में योग कराया गया, जिसमें पियर वालंटियर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। (International Yoga Day 2025)

कार्यक्रमों का उद्देश्य आम लोगों तक योग की पहुंच बनाना और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करना था। आयोजन को सफल बनाने में IRCA से अजय श्रीवास्तव, मनीष अवस्थी, शैलेश भगत, अरुण मिंज, मनोज मिश्रण; SLCA से सौरव तिवारी, नीरज साहू, मनीषा कुर्रे; CPLI से राजकमल रात्रे, जिज्ञासा पाल; और ODIC से सुषमा सेन, विवेक बंजारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (International Yoga Day 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!