Chhattisgarh News : नई दुल्हन की खौफनाक करतूत: पति को चिकन में जहर देकर उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मेरठ के राजा हत्याकांड जैसा ही क्रूर वारदात अंजाम दिया गया। यहां एक नवविवाहिता ने अपने ही पति को ज़हर देकर मार डाला और हैरान करने वाली बात ये है कि ज़हर भी उसने उसी से खरीदवाया था।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने सेन समाज की प्रतिभाओं की सराहना की, भवन विस्तार के लिए ₹20 लाख की घोषणा
जानकारी के अनुसार, ये खौफनाक वारदात रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है। 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की शादी 11 मई 2025 को रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की रहने वाली सुनीता सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन सुनीता मायके लौट गई। परिजनों से उसने कहा कि उसे पति पसंद नहीं है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। (Chhattisgarh News)
इसके बाद पंचायत बैठी, परिजनों ने समझाइश दी और फिर 5 जून को सुनीता अपने ससुराल वापस लौट आई। मगर उसके इरादे कुछ और ही थे।
14 जून को सुनीता ने अपनी चाल चली। पति के साथ बाजार गई और फसल में कीट लगने का बहाना बनाकर उससे कीटनाशक दवा खरीदवा ली। इसके बाद उसने दो बार खाने में ज़हर मिलाकर जान लेने की कोशिश की, लेकिन बुधनाथ ने दोनों बार खाना नहीं खाया और बच गया।
15 जून की रात सुनीता ने फिर से कोशिश की। इस बार उसने स्वादिष्ट मुर्गा-भात बनाया और उसमें कीटनाशक मिला दिया। बुधनाथ ने पूरा खाना खा लिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। (Chhattisgarh News)



