Indus Water Treaty Suspended : सिंधु जल समझौते पर अमित शाह की टिप्पणी से बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल ने दी युद्ध की गीदड़भभकी

Indus Water Treaty Suspended : भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty Suspended) को स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सोमवार को भारत के खिलाफ उग्र बयान देते हुए युद्ध तक की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि भारत ने इस्लामाबाद को सिंधु जल समझौते के तहत उचित पानी नहीं दिया, तो पाकिस्तान युद्ध की ओर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े :- शशि थरूर ने पीएम मोदी को बताया ‘प्राइम एसेट’, कांग्रेस में मचा सियासी घमासान
क्या था अमित शाह का बयान?
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते सप्ताह एक बयान में कहा कि यह संधि अब बहाल नहीं की जाएगी। इस पर पाकिस्तान में खलबली मच गई, और इसके जवाब में बिलावल भुट्टो का यह विवादास्पद बयान सामने आया।
बिलावल ने क्या कहा?
पाकिस्तानी संसद में बोलते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत के पास दो विकल्प हैं—या तो वह पानी समान रूप से साझा करे, या फिर पाकिस्तान सभी छह नदियों से पानी लेने को मजबूर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत का सिंधु जल संधि को एकतरफा निलंबित करना गैरकानूनी है और यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का भी उल्लंघन है।
उन्होंने कहा, “सिंधु पर हमला और भारत का यह दावा कि संधि समाप्त हो चुकी है, अवैध है। सिंधु जल संधि दोनों देशों पर बाध्यकारी है।”
बातचीत पर दिया जोर
हालांकि, बिलावल ने बातचीत और सहयोग की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच संवाद नहीं हुआ और आतंकवाद के खिलाफ कोई साझा रणनीति नहीं बनी, तो हिंसा बढ़ने की आशंका है। (Indus Water Treaty Suspended)



