Google Analytics —— Meta Pixel

BJP Mainpat Training Camp : मैनपाट प्रशिक्षण शिविर में लोकसंस्कृति की झलक: मांदर थामे थिरके सीएम साय और प्रदेश प्रभारी नबीन

छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर झूमे भाजपा सांसद-विधायक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा उमंग का रंग

BJP Mainpat Training Camp: सरगुजा के मैनपाट में आयोजित भाजपा के त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण शिविर (BJP Mainpat Training Camp) के दौरान छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगारंग झलक देखने को मिली। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सत्र के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने हाथों में मांदर थामकर छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर जोशीले अंदाज में नृत्य किया।

यह भी पढ़े :- BJP Mainpat Training Camp : मैनपाट प्रशिक्षण शिविर में लोकसंस्कृति की झलक: मांदर थामे थिरके सीएम साय और प्रदेश प्रभारी नबीन

सांसदों-विधायकों ने भी मिलाया सुर और ताल

इस (BJP Mainpat Training Camp) कार्यक्रम में भाजपा के सांसद और विधायक भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए और मंच पर छत्तीसगढ़ी गीतों की धुन पर जमकर थिरके। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा ने खुद लोकगीत प्रस्तुत किया, जिस पर सीएम साय, नबीन समेत सभी नेता झूमते नज़र आए।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Crimes News : बाल संप्रेषण गृह में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला: परिवीक्षा अधिकारी गिरफ्तार

राजनीति और संस्कृति का संगम

यह (BJP Mainpat Training Camp) आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोकपरंपरा और पार्टी की आंतरिक एकता का जीवंत चित्रण भी देखने को मिला। सहभोज, संवाद और लोकधुनों के साथ यह शाम भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए यादगार बन गई।

Back to top button
error: Content is protected !!