Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : बाल संप्रेषण गृह में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला: परिवीक्षा अधिकारी गिरफ्तार

न्यायालय निरीक्षण में हुआ खुलासा, आरोपी पर POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से एक गंभीर और स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी पर एक अपचारी बालक के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर POCSO एक्ट और भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई: पंडरीतराई के पटवारी निलंबित

औचक निरीक्षण में सामने आया मामला

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब न्यायालय की निरीक्षण टीम बीते सप्ताह संप्रेषण गृह के औचक निरीक्षण पर पहुँची। वहीं बंद एक नाबालिग ने टीम के सामने आपबीती सुनाई, जिसने पूरे सिस्टम को झकझोर कर रख दिया।

भाई से मिलाने के नाम पर किया शोषण

पीड़ित बालक, जो हत्या के एक मामले में पिछले 35 महीनों से संप्रेषण गृह में बंद है, ने आरोप लगाया कि अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी ने उसे उसके भाई से मिलवाने का झांसा देकर यौन शोषण किया। शिकायत मिलते ही टीम ने तत्काल दुर्ग पुलिस को सूचित किया।

फौरन गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

बाल संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इस घटना ने संप्रेषण गृहों में बच्चों की सुरक्षा, प्रशासनिक निगरानी और बाल अधिकारों की रक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन और बाल संरक्षण इकाइयों में हड़कंप मच गया है। (Chhattisgarh Crimes News )

पुलिस और न्यायालय की संयुक्त जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि यह अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला है, जिसकी निष्पक्ष और कठोर जांच की जा रही है। (Chhattisgarh Crimes News )

Back to top button
error: Content is protected !!