Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के होटल में आग लगने से दर्दनाक हादसा, 15 लोगों ने गंवाई जान, बालकनी से कूदकर बचाई लोगों ने जान

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता में बीती रात को मछुआ बाजार के फलपट्टी में एक होटल में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 13 लोग घायल हो गए हैं। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब 3 बजे आग को बुझा लिया। आग की यह घटना मछुआ बाजार के फलपट्टी स्थित ऋतुराज होटल में हुई। इस दर्दनाक हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा से कोलकाता मेयर और मंत्री फिरहाद हकीम से फोन पर बात भी की।
यह भी पढ़े :- पाकिस्तान में हड़कंप: रात डेढ़ बजे PC कर बोले सूचना मंत्री- 24-36 घंटे में हमला करेगा भारत’
दमकल की टीम को तोड़नी पड़ी दीवार
संकरी गलियों और जाम की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आग तेजी से फैली और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड को अंदर घुसने के लिए दीवार तोड़नी पड़ी. राहत कार्य के दौरान करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन बिल्डिंग से कुल 14 शव बरामद किए गए।
कमरे में फंसे कई लोग
इस घटना के समय होटल के 42 कमरों में 88 लोग ठहरे हुए थे। वहीं 60 कर्मचारी भी होटल में थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग होटल में कमरे में फंसे रह गए। वहीं कुछ लोग खिड़की के बाहर आ गए।जिन्हें रेस्क्यू भी किया गया। लेकिन काफी लोग ऐसे थे जो समय पर बाहर आ नहीं सके। मृतकों में 11 पुरुष, एक महिला और एक-एक लड़की व लड़का शामिल हैं। वहीं 12 घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि एक का इलाज जारी है। फिलहाल 8 शवों की पहचान हो गई है और बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। इस मामले में जांच के लिए कोलकाता पुलिस की ओर से एक SIT का गठन किया गया है, जो जांच करके पता लगाएगी कि यह घटना कैसे हुई और होटल में कोई फायर फाइटिंग इक्विपमेंट क्यों नहीं मौजूद था।
कैसे लगी आग?
प्रारंभिक जांच में फायर ब्रिगेड ने बताया कि आग की शुरुआत होटल के किचन से हुई थी, जो धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई. गंभीर लापरवाही सामने आई है, क्योंकि होटल में आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. आग बुझाने के कोई प्रभावी उपकरण मौके पर मौजूद नहीं थे. (Kolkata Hotel Fire)
जांच का दिया गया आदेश
कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “यह हादसा रात करीब 8:15 बजे हुआ. अब तक 14 शव बरामद किए गए हैं और दर्जनों लोगों को रेस्क्यू किया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है जो आग लगने के कारणों और जिम्मेदारों की तहकीकात करेगी. (Kolkata Hotel Fire)



