Google Analytics —— Meta Pixel

दिवाली से ठीक पहले मंदिर में आतिशबाजी के दौरान दर्दनाक हादसा, 150 से अधिक लोग घायल

Fire at Anhoottambalam Veerarkavu Temple: केरल के कासरगोड जिले में नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार देर रात हुए इस हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से 8 की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि वीरकावु मंदिर के पास आतिशबाजी स्टोरेज में आग लगने के बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई।

यह भी पढ़े :- Finmin Report : देश में आर्थिक प्रदर्शन संतोषजनक, मांग की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत फिनमिन रिपोर्ट

दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में ले जाया गया। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, केरल पुलिस ने FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। (Fire at Anhoottambalam Veerarkavu Temple)

पुलिस के मुताबिक इस बात की आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा उस वक्‍त हुआ जब वीरकावु मंदिर के पास फायर-क्रैकर स्‍टोरेज फैसिलिटी में आग लग गई. दुर्घटना आधी रात को हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्‍काल जिला कलेक्टर के अलावा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. दमकल विभाग ने आग बुझाने का काम शुरू किया. अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. स्‍थानीय लोगों ने भी अंदर फंसे लोगों को बचाने में काफी मदद की. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि कन्हानगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की हालत ज्‍यादा गंभीर है। (Fire at Anhoottambalam Veerarkavu Temple)

Back to top button
error: Content is protected !!